
कलक्ट्रेट से तहसील तक वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे कर्मचारी
Badaun News - कलक्ट्रेट से तहसील तक वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे कर्मचारी कलक्ट्रेट से तहसील तक वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे कर्मचारीकलक्ट्रेट से तहसील तक वर्षों
बदायूं। डीएम कार्यालय से लेकर कलक्ट्रेट के अन्य पटल व जनपद की तहसीलों तक लंबे समय से कर्मचारी जमे हुए हैं। जिसमें स्टेनो, पेशकार से लेकर तमाम पदों पर कर्मचारी हैं। तीन-तीन वर्ष हो गए हैं लेकिन पटल फिर भी नहीं बदले गए हैं। अधिकारी तो समय-समय पर बदल रहे हैं लेकिन कर्मचारी नहीं बदल रहे हैं। इतने लंबे समय से एक ही कुर्सी पर जमे हुए हैं ऐसा खुलासा तो आरटीआई की रिपोर्ट में हुआ है। आरटीआई की रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि लंबे समय से पदों पर कर्मचारी जमे हुये हैं। जनपद की तहसील सहसवान के गांव धापड़ रसूलपुर बेला निवासी सतीश कुमार ने डीएम से जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जन सूचना मांगी।
डीएम कार्यालय द्वारा जो जन सूचना उपलब्ध कराई है। उससे खुलासा हुआ है कि अधिकारियों की मेहरबानी से कलक्ट्रेट व तहसीलों में कर्मचारी लंबे समय से जमें हुए हैं। एसडीएम सदर की आशुलिपिक 10 सितंबर 2021, ममता सक्सेना प्रधान सहायक डीएम कार्यालय 26 सितंबर 2023, अमरेश कुमार सहायक तहसील बदायूं 07 सितंबर 2017, जवाहर लाल वरिष्ठ सहायक तहसील बिसौली, 07 सितंबर 2021, अजय कुमार एमजे नयाब तहसीलदार बदायूं 06 अक्तूबर 2021, वीरेंद्र पाल सहायक तहसील बदायूं एक अगस्त 2018, राकेश सिंह प्रतिलिपिक तहसील बदायूं 26 मार्च 2022, अभिषेक सिंह प्रथम, पेशकार न्ययालय उप जिलाधिकारी दातागंज 28 मई 2022, भजनलाल एएमजे नायब तहसीलदार दातागंज 26 नवंबर 2021, जहीर आलम आशुलिपिक एसडीएम बिसौली 31 जुलाई 2018 से तैनात हैं। इसके अलावा खुशाल सिंह राजस्व लिपिक तहसील बिसौली 14 सितंबर 2017, अवनीश कुमार शर्मा वरिष्ठ सहायक तहसील सहसवान व एएमजे बिसौली 23 दिसंबर 2020, अमित सिंह चौहान टंकक तहसील बिसौली 16 सितंबर 2021, जयभारत वरिष्ठ सहायक सहसवान 26 अक्तूबर 2022, यशपाल सिंह सहसवान 16 सितंबर 2017 से तैनात हैं। आशू सक्सेना पेशकार न्यायालय उप जिलाधिकारी सहसवान 07 अक्तूबर 2021, नहीम खां राजस्व लिपिक सहसवान 06 सितंबर 2017, अवधेश नरायन सहसवान 23 दिसंबर 2020, अभिषेक कुमार सहसवान 24 जुलाई 2020, अमर सिंह वरिष्ठ सहायक सहसवान 23 दिसंबर 2020, रामनरेश प्रधान सहायक व पेशकार एसडीएम बिल्सी 24 दिसंबर 2020, श्यामवीर सिंह प्रधान सहायक व पेशकार एसडीएम बिल्सी 19 अगस्त 2021 से तैनात हैं। सुमित कुमार सिंह प्रतिलिपिक बिल्सी 14 सितंबर 2021, हेतराम टकंक बिल्सी 13 अक्तूबर 2021 को तैनाती हुई है। इन सभी की तैनाती को लगभग तीन वर्ष से अधिक हो गए हैं लेकिन फिर भी तैनाती है और अधिकारियों की मेहरबानी चल रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




