संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने जलाभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की
Badaun News - बदायूं में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने पंचतत्वेश्वर स्वयंभू महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में उन्होंने लोक कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने संघ कार्यकर्ताओं के साथ अल्पाहार किया और एक निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया।

बदायूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन पंचतत्वेश्वर स्वयंभू महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में उन्होंने लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ रही।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी दो दिवसीय प्रवास पर दातागंज आये हैं। गुरुवार को वह सबसे पहले पंचतत्वेश्वर स्वयंभू महादेव मंदिर पहुंचे। यहां जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने दातागंज में संघ कार्यकर्ताओं के साथ अल्पाहार किया। बाद में वह श्री संतोष कुमारी पाठक स्मृति महाविद्यालय के लिए गए। यहां ‘अर्जिता कंप्यूटर्स’ नामक निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया।
दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक संवाद कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता और वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भैया जी से मिलने बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता पहुंचे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


