Badaun News: आज रात आठ बजे से दो दिन को खुलेगा डायवर्जन
Badaun News: आज रात आठ बजे से दो दिन को खुलेगा डायवर्जन आज रात आठ बजे से दो दिन को खुलेगा डायवर्जन आज रात आठ बजे से दो दिन को खुलेगा डायवर्जन

Badaun News: बदायूं। सावन के दूसरे सोमवार को शुक्रवार की रात आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया था। सावन भर हर सोमवार को चार दिन के लिए रुटडायवर्ट किया जाता है, लेकिन इस बार सोमवार के अगले दिन मंगलवार 11 अगस्त को महाशिवरात्रि के चलते रूट डायवर्जन एक दिन और बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को रात आठ बजे से रूट डायवर्जन खोला जाएगा। दो दिन तक रूट खुला रहेगा। इसके बाद तीसरे सोमवार को शुक्रवार से फिर डायवर्जन लागू किया जाएगा। सावन भर शुक्रवार से लेकर सोमवार तक रूट डावर्जन लागू रहता है। वजह है कि इस दौरान कांवड़िया बढ़ी संख्या में यहां से गुजरते हैं ऐसे में वह जाम में न फंसें इसके लिए शुक्रवार की देर शाम से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाता है।
रूट डायवर्जन सोमवार रात आठ बजे तक प्रभावी रहता है। मगर, इस बार मंलवार को महाशिवरात्रि पर्व पर भी बड़ी संख्या में भोलेभक्त कांवड़ लेकर निकलते हैं इसलिए यह डायवर्जन मंगलवार तक प्रभावी किया गया है।मंगलवार को जलाभिषेक के बाद डायवर्जन खोला जाएगा। इस दौरान डायवर्जन प्वाइंटों पर कछला रूट से ही जाने वाले वाहन खड़े रहे। वाहन चालक फेर बचाने के चलते वाहनों को चार दिन से खड़ा किए हुए हैं। इसके अलावा रूट डायवर्जन की वजह से अपने गंतव्य की ओर जा रहीं रोडवेज बसों से निगम को 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।


