Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsRobbery at Kinnar s House Police Capture Notorious Criminal with 25 000 Bounty in Encounter
बदायूं में किन्नर के घर डकैती डालने वाला 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बदायूं में किन्नर के घर डकैती डालने वाला 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं के ओरछी कस्बे में किन्नर टीना के घर डकैती करने वाले बदमाशों के एक गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश नाशिद मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुआ, जबकि उसके पास से डकैती का माल और हथियार बरामद किए गए। घायल बदमाश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Dec 29, 2025 11:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। किन्नर के घर हुई डकैती में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके पास से डकैती के दौरान कुछ माल, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस कांड में शामिल 10 बदमाशों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी कस्बे में 20 अक्तूबर की रात टीना किन्नर के घर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की जानकारी सुबह होने पर पुलिस ने 21 अक्टूबर को तीन किन्नरों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद बदमाशों की तलाश में पुलिस ने लगातार दबिश दी और मुठभेड़ों के दौरान 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से डकैती के दौरान गया माल भी बरामद हुआ था। हालांकि, इस गिरोह का एक सदस्य, अमरोहा जिले के थाना नौगवां सादात निवासी 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश नाशिद पुलिस की पकड़ से बाहर था, जिसकी तलाश में टीमें लगातार जुटी हुई थीं। इसी बीच थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश नाशिद आसफपुर रेलवे क्रॉसिंग की ओर आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से डकैती का माल, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।