एसटीएफ करेगी इस्लामनगर डकैती का खुलासा
इस्लामनगर के बाहरी इलाके में एक घर में डकैती और गृहस्वामी दंपति संग परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर नगदी व जेवरात ले जाने वाले बदमाशों की धरपकड के लिये एसटीएफ को लगाया गया है। जिले में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं के चलते पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में आ चुका है।

इस्लामनगर के बाहरी इलाके में एक घर में डकैती और गृहस्वामी दंपति संग परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर नगदी व जेवरात ले जाने वाले बदमाशों की धरपकड के लिये एसटीएफ को लगाया गया है। एसडीएम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी। निजाकत के घर मंगलवार रात हुई डकैती व इसी रात सिठौली गांव के चार घरों में लूट के बाद शुक्रवार रात एक दंपती से 50 हजार की लूट के बाद अब बदमाशों की तलाश में एसटीएफ को लगा दिया गया है। जिले में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं के चलते बदायूं की पुलिस और यहां तैनात अफसर सवालों के घेरे में आ चुके हैं। सीएम कार्यालय से लेकर डीजीपी तक रिपोर्ट तलब कर चुके हैं। जिसके बाद बरेली के डीआईजी अजय साहनी दो बार इस्लामनगर जा चुके हैं। पांच दिन बीतने के बाद जिले की पुलिस अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली। इसको देखते हुये बरेली यूनिट की एसटीएफ को स्थानीय पुलिस के साथ बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाया गया है। वहीं एसएसपी ने शनिवार को एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया。
इस्लामनगर में डकैती और लूट की घटनाएँ
इस्लामनगर कस्बे में लगातार हो रही डकैती और लूट की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की छीछालेदर हो रही है। बीती शाम बिसौली सड़क पर एक दंपति से हुई लूट के बाद शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एसपी देहात हृदेश कठेरिया और सीओ बिल्सी केके तिवारी ने घटनास्थल का मुआयना किया। थाना पहुंचकर अधीनस्थों को खुलासा करने के निर्देश दिए।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


