79 वाहनों के चालान, 1.97 लाख श्मन वसूल

Mar 07, 2026 02:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - 06 बीडीएन 44--शहर के बाईपास पर वाहनों की जांच पड़ताल को खड़े एआरटीओ प्रवर्तन।06 बीडीएन 44--शहर के बाईपास पर वाहनों की जांच पड़ताल को खड़े एआरटीओ प्रवर्तन।

79 वाहनों के चालान, 1.97 लाख श्मन वसूल

बदायूं। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत एआरटीओ प्रवर्तन/प्रशासन हरिओम ने शहर एवं देहात क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग में बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाते एवं वाहन चलते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 79 वाहनों के चालान किये।एआरटीओ ने चेकिंग में आठ ओवरलोड भारी वाहन के चालान किये एवं चार वाहन सीज कर दिये। चेकिंग में 1.97 लाख का श्मन शुल्क वसूल किया। एआरटीओ ने लोगों से अपील की कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। तेज गति एवं नशे की हालत में वाहन न चलायें।

यातायात नियमों का पालन करें। अपने वाहनों के प्रपत्र पूर्ण रखें, समय से फिटनेस कराये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।