Badaun News: गंगा के जलस्तर में फिर पांच सेंटीमीटर की वृद्धि
Badaun News: घटने के बाद फिर से बढ़ने लगा गंगा नदी में जलस्तरघटने के बाद फिर से बढ़ने लगा गंगा नदी में जलस्तरघटने के बाद फिर से बढ़ने लगा गंगा नदी में जलस्तरघटने क

Badaun News: उसहैत। गंगा नदी में जलस्तर में गिरावट के बाद सोमवार से पुन: जलवृद्धि शुरू हो गयी है। 24 घंटे के भीतर पांच सेमी की जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गयी है। इससे पुन: बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। कदम नगला एवं रैपुरा पर कटान जारी है। उसहैत क्षेत्र के गांव कदम नगला पर कटान से पंचायत घर कट चुका है। इसके अलावा अब तक करीब 1400 बीघा जमीन गंगा नदी में कटान की भेंट चढ़ चुकी है। यहां दस घर भी गंगा नदी की भेंट चढ़ चुके हैं। भुंडी पर कटान में 500 बीघा जमीन गंगा नदी में समा चुकी है, जिससे उसहैत बांध को खतरा बढ़ता जा रहा है।
कदम नगला में कटान से घबराये ग्रामीण अपने पक्के मकान लगातार खुद तोड़ रहे हैं और ईंटें निकालकर कहीं दूसरे आशियाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीण प्रशासन से भी सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिये लगातार मांग कर रहे हैं। इधर रैपुरा पर भी कटान शुरू हो गया है। प्रशासन द्वारा बाढ़ खंड अधिकारियों को तत्काल कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए गये हैं। कटान से प्रभावित लोगों की सूची भी बना ली गई हैं, लेकिन जगह आवंटन की कार्रवाई नहीं की जा सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि भुंडी पर बाढ़ खंड द्वारा प्रभावी ढंग से काम नहीं कराया जा रहा है। जिससे स्थिति भयावह होने की आशंका है। कानूनगो भगवान दास ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र में विशेष निगरानी बनाकर रखी जा रही है। ठकुरी नगला, जटा, प्रेमी नगला, जसवंत नगला, रैपुरा के ग्रामीणों को सर्तकर्ता बरतने को कहा है।


