अटैना में गंगा का कटान तेज, एक हजार बीघा जमीन समाई
Badaun News - गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ पीड़ितों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कटान से सैकड़ों बीघा भूमि गंगा में समा चुकी है। अटेना-कंपिल मार्ग बंद है और क्षेत्र के 19 गांवों में बाढ़ का तांडव...

उसहैत, संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर का बढ़ना जारी है। बाढ़ पीडित बेहद परेशान हैं। लगातार बारिश हो रही है और गंगा नदी का पानी बढ़ रहा है, कटान भी हो रहा है। अटेना घाट पर पुल से पूर्व में कटान जारी है। सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है। पुल के पश्चिम में बना शिव गंगा मैया मंदिर और पूरब में लाखों की लागत से बना शवदाह गृह मात्र 10-12 मीटर दूर रह गया है। गंगा नदी से क्षेत्र के गंगा पार और इस पार के 19 गांवों में बाढ़ का तांडव है। कंपिल-अटेना मार्ग महीने बाद भी पूरी तरह बंद चल रहा है।
अब तो कंपिल पहुंचना टेढ़ी खीर सा हो गया है। अटेना-कंपिल सड़क कई जगह ध्वस्त हो चुकी है। बाढ़ के साथ ही कटान जारी रहने से जाटी, कटरा सआदतगंज और अटेना पर एक हजार से अधिक बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है। इधर कटरा सआदतगंज में शरण लेकर रह रहे बाढ़ पीड़ित लोग बाढ़ के साथ ही बरसात का भी दंश झेलने को मजबूर हैं। बाढ़ पीड़ितों को राहत को संभाली व्यवस्था दातागंज के एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार दक्षिणी छबिराम सिंह, लेखपाल रामप्रताप सिंह, सौरभ सक्सेना, राकेश सिंह एवं राहुल आदि की टीम के साथ कैंप कर रहे हैं। कटरा सआदतगंज में ठहरे बाढ़ पीड़ितों को राहत व्यवस्था संभाल रहे हैं। इन गांवों की बाढ़ की हालत गंभीर गंगा के इस पार के हिम्मत नगर बझेड़ा, पटे नगला, नौली फतुहा बाद खाम, टिकाई खाम, चेतराम नगला, कोनका नगला, अहमद नगर बछौरा, अस्मयारफतपुर, भकरी, बेहटी, कमलू नगला, बल्ले नगला, ग्योढी नगला आदि गांव में बाढ़ की स्थिति गंभीर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




