ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूं शिक्षा अधिकार अधिनियम की दी जानकारी

शिक्षा अधिकार अधिनियम की दी जानकारी

नई पहल शिक्षा परियोजना के तहत जिला कार्यालय पर शिक्षा अधिकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया...


 शिक्षा अधिकार अधिनियम की दी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंWed, 25 Dec 2019 01:08 AM
ऐप पर पढ़ें

नई पहल शिक्षा परियोजना के तहत जिला कार्यालय पर शिक्षा अधिकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डीसी महेंद्र सिंह ने शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।डीसी ने स्कूल प्रबंधन समिति के कार्यो एवं दायित्वों के बारे में भी बताया।

स्कूल विकास योजना बनाने एवं स्कूल विकास योजना को ग्राम पंचायत विकास योजना मे शामिल कराने के लिए प्रेरित किया। परियोजना के शिक्षा प्रेरकों से परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थित बढ़ाने पर जोर दिया।

एडीसी कमलेश कुमारी ने बाल श्रम उन्मूलन व वाल विवाह की रोकथाम पर बल दिया। रविंद्र कुमार, अंटू सिंह, विपिन कुमार, राजेश कुमार, गजराम मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें