रिटायर इंजीनियर की जमीन पर डंडे उखाड़ने, धमकी पर मुकदमा
Badaun News - मूसाझाग क्षेत्र के सराय पिपरिया गांव में डंडे उखाड़े, गाली दीं रेलवे के रिटायर इंजीनियर की जमीन पर डंडे उखाड़ने, धमकी पर मुकदमा रेलवे के रिटायर इंजीनि

बदायूं। रेलवे से सेवानिवृत्त इंजीनियर की कृषि भूमि में फसल सुरक्षा के लिए लगाए गए बांस के डंडे उखाड़कर फेंकने, हत्या की धमकी देने और बार-बार नुकसान पहुंचाने के मामले में चार नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बरेली जिले के लाल फाटक काधरपुर रोड के रहने वाले विश्वनाथ सिंह पुत्र स्व. कृष्णपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के सराय पिपरिया गांव में उनकी कुल 25 बीघा कृषि भूमि में से 10 बीघा भूमि का विवाद अपर आयुक्त तृतीय बरेली में विचाराधीन होने के कारण खाली रखी गई थी। बाकी 15 बीघा में उन्होंने फसल की सुरक्षा हेतु 15 बांस के डंडे लगाए।
आरोप है कि अनुष्का सिंह, अंकित सिंह उर्फ मनू पुत्र उपेन्द्र सिंह निवासी राजेंद्र नगर, बरेली, मुन्ना सिंह उर्फ मुनेन्द्र पुत्र स्व. राम सिंह, ग्राम सराय पिपरिया, तहसील दातागंज, जिला बदायूं, ऊषा सिंह पत्नी उपेंद्रपाल सिंह, उजेंद्र पाल सिंह गांव सराय पिपरिया और दो अन्य अज्ञात व्यक्ति ने डंडे उखाड़कर फेंक दिए। बताया, फिर से डंडे पुनः लगाए गए, लेकिन 14 दिसंबर को सभी आरोपी फिर से उखाड़ दिए। न्यायालय के आदेश पर मूसाझाग थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी लोगों के खिलाफ जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




