ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंलॉकडाउन के चलते गंगाघाट पर जाने की पाबंदी, बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान को जा रहे श्रद्धालु लौटाए

लॉकडाउन के चलते गंगाघाट पर जाने की पाबंदी, बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान को जा रहे श्रद्धालु लौटाए

बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर घाट पर पूजन करने की वर्षो से परंपरा चली आ रही है। इस बार लॉकडाउन के चलते गंगा नदी में स्नान करना संभव नहीं है। इसके बाद भी तमाम श्रद्धालुओं ने कछला, अटेना,...

लॉकडाउन के चलते गंगाघाट पर जाने की पाबंदी, बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान को जा रहे श्रद्धालु लौटाए
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंThu, 07 May 2020 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर घाट पर पूजन करने की वर्षो से परंपरा चली आ रही है। इस बार लॉकडाउन के चलते गंगा नदी में स्नान करना संभव नहीं है। इसके बाद भी तमाम श्रद्धालुओं ने कछला, अटेना, कटरासादतगंज, भुंडी घाट पर पहुंचकर स्नान करने की कोशिश की। गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया।

पुलिस ने पहले तो उन्हें लॉकडाउन का हवाला देते हुए घर वापस करने का प्रयास किया, जब वह नहीं माने तो पुलिस को सख्ती दिखाते हुए खदेड़ना पड़ गया। यह हाल उझानी में देखने को मिला। ऐसे ही हाल काशीराम नगर बार्डर पर था। पुलिस ने सीमा पार से स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को उल्टे पांव लौट दिया। गंगा नदी के मुख्य घाट सूने पड़े हैं। कुछ श्रद्धालुओं ने जरूरी चोरी छिपे घाटों से अलग हटकर डुबकी लगा ली और पुलिस के डर की वजह से जल्दी ही घर भाग लिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें