सीसीमार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

Mar 02, 2026 02:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम परमू में बनी सीसी रोड की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में रोष है। उनका आरोप है कि घटिया सामग्री के प्रयोग से सड़क टूट रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर निर्माण कार्य की जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सीसीमार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

मुजरिया, संवाददाता। सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम परमू में हाल ही में बनाई गई सीसी रोड़ की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है, जिसके चलते नई बनी सीसी रोड हाथ और पैर लगाने मात्र से ही उखड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि सीसी रोड का निर्माण सोम सिंह पुत्र बाबूराम साहू के घर से सचिन पुत्र रामकृपाल मिश्रा के घर तक कराया गया है, जो वर्तमान में जगह-जगह से टूटने लगी है।

मामले को गंभीर मानते हुए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराते हुए निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं में पूरन मिश्रा, सत्यपाल, अभय मिश्रा, उमर मोहम्मद, गोपाल शर्मा, हिरदेश शर्मा, मुकेश कुमार, सत्यपाल, ब्रजेश मिश्रा, मनोज शर्मा एवं सचिन मिश्रा सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा मानक के अनुरूप पुनः सड़क निर्माण कराया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।