Badaun News: खेड़ा बुजुर्ग का ट्रांसफार्मर फिर फुंका, ग्रामीणों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: बदायूं के खेड़ा बुजुर्ग गांव में बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर 100 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह 250 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। गर्मी में लोड बढ़ने के कारण स्थानीय विद्युत निगम ने ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई है।

Badaun News: खेड़ा बुजुर्ग का ट्रांसफार्मर फिर फुंका, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Badaun News: बदायूं। शहर से सटे गांव खेड़ा बुजुर्ग में बार-बार ट्रांसफार्मर फुंक जाने से विद्युत सप्लाई बाधित हो रही है। इससे आहत होकर स्थानीय लोगों ने जमकर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने 100 केवीए के ट्रांसफार्मर की जगह 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को लगवाए जाने की मांग की।खेड़ा बुजुर्ग में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर काफी समय से ओवरलोड चल रहा है। वजह है कि उसपर दो सौ से ज्यादा उपभोक्ताओं के कनेक्शन कर दिए गए हैं। इधर, गर्मी के सीजन में और ज्यादा लोड बढ़ गया है। मगर, विद्युत निगम ने इस ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई जिस वजह से यह ट्रांसफार्मर हर दूसरे दिन फुंक रहा है।

सोमवार को शाम के समय ओवरलोड की वजह से फिर फुंक गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने यहां विरोध प्रदर्शन कर 250 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।