
बदायूं-दातागंज मार्ग से उतरना जाना वाला मार्ग बनवाया जाये
Badaun News - बदायूं-दातागंज मार्ग से उतरना जाना वाला मार्ग बनवाया जाये एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड से जाकर जुड़ने वाला दो किमी का रोड काफी जर्जर हो गया है, इसकी वजह
बदायूं। बदायूं-दातागंज मार्ग से उतरना, रुखड़ा खौला होकर गंगा एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड तक जाने वाला मार्ग काफी समय से जर्जर है। जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इसे पुन: बनवाने की मांग की है, जिससे कि दिक्कत न हो। बदायूं-दातागंज मार्ग से गुलड़िया से उतरना, रुखड़ा खौला होकर गंगा एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड से जाकर जुड़ने वाला दो किमी का रोड काफी जर्जर हो गया है, इसकी वजह से लोगों के लिए आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग कई बार इस मार्ग को बनवाने को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग कर चुके हैं, लेकिन मांग अधूरी की अधूरी है।
मंगलवार के लिए स्थानीय लोगों ने बोले बदायूं के तहत गुलड़िया में आयोजित संवाद में इस जर्जर मार्ग के निर्माण को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। स्थानीय लोगों ने कहा कि दो किलोमीटर का मार्ग इन दिनों बेहद जर्जर है, रोड पर गहरे-गहरे गड्ढे हैं, जिसकी वजह से निकलने में दिक्कत होती है। अभिषेक भारती ने कहा कि ऐसा नहीं है कि इस मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग न की गयी हो, कई बार लोगों ने लिखित एवं मौखिक रूप से अधिकारियों को अवगत कराया फिर भी इस मार्ग को नहीं बनवाया है। अजय श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द जर्जर मार्ग बनवाया जाये। दिन दिनों जर्जर मार्ग की वजह से आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। विकास कुमार ने कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कत जर्जर मार्ग से बच्चों के लिए स्कूल जाने में होती है। बरसात के दिनों में तो समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। सरजू पटेल ने कहा कि ऐसा भी नहीं है कि जर्जर मार्ग की दूरी काफी अधिक हो, जिसकी वजह से निर्माण न कराया जा सकता हो। महज दो किलोमीटर मार्ग का निर्माण नहीं कराया जा रहा है, जो कि एक सोंचनीय विषय है। इस मार्ग को अगर बनवा दिया जाता है तो करीब 12 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। सर्विस रोड के लिए बढ़ा ट्रैफिक गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे से सर्विस रोड बनने के बाद से इस मार्ग पर ट्रैफिक बढ़ गया है। ऐसे में मार्ग का जर्जर हिस्सा जल्द बनवाया जाये। इस मार्ग से गन्ने की ट्रालियां भी निकलती हैं। अगर मार्ग निर्माण पर ध्यान नहीं दिया गया तो भारी लोड बढ़ने की चलते मार्ग और जर्जर हो जायेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के लिए स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की प्रकिया शुरू करना चाहिये। भाकियू ने बनाया मुद्दा बदायूं-दातागंज मार्ग से उतरना, रुखड़ा खौला होकर गंगा एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड तक जाने वाले मार्ग को भाकियू ने भी मुद्दा बनाया है। भाकियू के जिलाध्यक्ष केपी सिंह राठौर ने कहा कि अगर जल्द इस मार्ग का पुन: निर्माण नहीं कराया गया तो पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा। फैक्ट फाइल जर्जर मार्ग की दूरी-02 किमी इतने गांवों को दिक्कत-12 अधिकारियों की सुनिए समस्या दूर होगी: नरेश पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि लोगों की समस्या जल्द दूर करायी जायेगी, मैं इस संबंध में जेई, एई को निर्देशित करता हूं। फिलहाल मेरे पास इस मार्ग से संबंधित अभी तक लिखित में कोई मांग पत्र नहीं आया है। जहां गड्ढे अधिक हैं वहां पर वैकल्पिक तौर पर पहले काम होगा। ग्रमीणों की सुनिये बदायूं-दातागंज मार्ग से उतरना, रुखड़ा खौला होकर गंगा एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड तक जाने वाले मार्ग के लिए जल्द सही कराया जाये। वर्तमान में लोगों को ज्यादा दिक्कत है। इस मार्ग से लोग बिनावर की ओर निकलते हैं। सबसे ज्यादा इधर से लोग बाइकों से निकलते हैं। इस मार्ग पर जल्द काम कराया जाये। अभिषेक भारती लोक निर्माण विभाग के अधिकारी चाहें तो यह मार्ग बनवाना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है, वह अगर चाहेंगे तो जल्द ही इसे बनवा सकते हैं। मेरा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से अनुरोध है कि जल्द इस मार्ग पर काम शुरू कराया जाये, जिससे वर्षों से चली आ रही समस्या दूर हो सके। वर्तमान में दिक्कत है। अजय श्रीवास्तव मार्ग तो पहले से खराब था, लेकिन बरसात के दिनों में यह मार्ग ज्यादा जर्जर हो गया। मार्ग पर जहां जहां गहरे-गहरे गड्ढे हो गये हैं, ऐसी स्थिति में गांव के लोगों को ज्यादा दिक्कत है। अधिकारियों को जल्द ध्यान देकर इस रोड पर काम कराने की जरूरत है। जिससे कि लोगों को दिक्कत न हो। समस्या दूर होना चाहिये। विकास कुमार पूर्व में कई बार इस मार्ग के निर्माण को लिखित एवं मौखिक रूप से लोग अधिकारियों के लिए अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया है। वर्तमान में ये मार्ग ज्यादा जर्जर हो गया है, जिससे निकलने में दिक्कत हो रही है, जल्द इस पर काम होना चाहिए। गड्ढे पहले भरवा दिये जायें। सरजू पटेल इस मार्ग का डामरीकरण नहीं कराया जा सकता है तो कम से कम इसकी सही से मरम्मत कर दी जाए, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो। वर्तमान में तो इस मार्ग से निकलना ही मुश्किल हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का कोई हल नहीं निकल पा रहा है। अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। सुरजीत सिंह उतरना मार्ग जर्जर होने से सबसे ज्यादा इधर से निकलने में बच्चों के लिए दिक्कत होती है। रोजाना इधर से बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल कॉलेज जाते हैं। सबसे ज्यादा उन छोटे बच्चों के लिए दिक्कत होती है जो साइकिल से स्कूल जाते हैं। गड्ढे होने की वजह से बाइक चलाने वाले लोगों के लिए भी दिक्कत होती है। कल्लू जल्द जर्जर मार्ग का निर्माण कराया जाये। वर्तमान में इस मार्ग की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस मार्ग के निर्माण को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया गया है। जिससे दिक्कत दूर नहीं हो रही है। गजेंद्र पटेल आगे सर्विस रोड की वजह से इस मार्ग से काफी ट्रैफिक निकलता है। ऐसे में इस मार्ग के जल्द निर्माण की जरूरत है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के लिए जल्द समस्या दूर कराने की जरूरत है। जिससे लोगों को दिक्कत न हो। अगर ये रोड बन जाएगा तो लोगों के लिए काफी लाभ होगा। जल्द काम होना चाहिये। जयपाल सिंह

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




