Badaun News: चार फीट गहरे नाले में फंसी गाय, रेस्क्यू के बाद बची जान
Badaun News: चार फीट गहरे नाले में फंसी गाय, रेस्क्यू के बाद बची जान चार फीट गहरे नाले में फंसी गाय, रेस्क्यू के बाद बची जान चार फीट गहरे नाले में फंसी गाय, रेस्क्

Badaun News: नगर के दबतोरी रोड पर नारायण क्लिनिक के सामने गाय करीब चार से पांच फीट गहरे नाले में गिरकर फंस गई। उसका आधे से अधिक शरीर, धड़ और पैर कीचड़ में धंस गए। काफी प्रयास के बावजूद गाय बाहर नहीं निकल सकी और पूरी रात नाले में फंसी रही। शुक्रवार सुबह दबतोरी रोड पर टहलने निकले लोगों की नजर नाले में फंसी गाय पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल तहसील प्रशासन और डायल 112 को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एसडीएम प्रियंका गोयल के निर्देश पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। वहीं गौरक्षक दल के विभु शर्मा, अमर कुमार और उनके सहयोगियों ने भी पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया।
गाय के रेस्क्यू अभियान
करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद टीम ने गाय को सुरक्षित नाले से बाहर निकाल लिया। घटना को लेकर एसडीएम प्रियंका गोयल ने नाराजगी जताते हुए नगर पालिका के ईओ रवि कुमार को खुलेआम घूमने वाले गोवंश को संरक्षित करने के निर्देश दिए हैं।
खुले घूम रहे गोवंश की समस्या
पूरे नगर में खुले घूम रहे गोवंश नगर के सभी इलाकों खासकर गलियों में छुट्टा घूम रहे हैं। अभियान में दबतोरी रोड, आंवला रोड, तहसील रोड, मधुबन कॉलोनी, बुध बाजार सहित विभिन्न गली-मोहल्लों को शामिल किया गया है। एसडीएम ने बीडीओ बिसौली एवं आसफपुर को रानेट चौराहा, फतेहपुर, बंजरिया और गुलड़िया के आसपास सड़कों व क्षेत्र में विचरण करने वाले गोवंश को संरक्षण देने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।


