ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंरेनू-रजनी क्षेत्रीय मंत्री, प्रतिभा बनीं कार्यसमिति सदस्य

रेनू-रजनी क्षेत्रीय मंत्री, प्रतिभा बनीं कार्यसमिति सदस्य

भाजपा ने रविवार को बृजक्षेत्र महिला मोर्चा की क्षेत्रिय पदाधिकारियों की सूची जारी की है। बृजक्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष मधुलिका राघव द्वारा जारी...

रेनू-रजनी क्षेत्रीय मंत्री, प्रतिभा बनीं कार्यसमिति सदस्य
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 26 Jul 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं। संवाददाता

भाजपा ने रविवार को बृजक्षेत्र महिला मोर्चा की क्षेत्रिय पदाधिकारियों की सूची जारी की है। बृजक्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष मधुलिका राघव द्वारा जारी सूची में बदायूं की तीन नेत्रियों को शामिल किया है। जिसमें रेनू सिंह व रजनी मिश्रा को क्षेत्रिय मंत्री बनाया गया है। प्रतिभा सिंह को क्षेत्रिय कार्यसमिति सदस्य बनाया है।

घोषित पदाधिकारियों में छह क्षेत्रिय उपाध्यक्ष, दो क्षेत्रिय महामंत्री के साथ छह क्षेत्रिय मंत्री पद दिये गये हैं। क्षेत्रिय कोषाध्यक्ष, क्षेत्रिय कार्यालय प्रभारी, क्षेत्रिय मीडिया प्रभारी के अलावा सोशल मीडिया प्रमुख व शोध विभाग प्रमुख पद पर भी एक-एक महिला को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 12 महिलाओं को क्षेत्रिय सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बदायूं की तीन महिलाओं को शामिल किये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें