धर्म परिवर्तन की सूचना का छापा, नहीं मिला पादरी

Apr 06, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - धर्म परिवर्तन की आशंका से हडकंप मच गया, जब बजरंग दल ने पुलिस को सूचना दी कि एक घर में भंडारा और धार्मिक आयोजन के जरिए लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। पुलिस ने छापेमारी की और पता चला कि वहां केवल ईसा मसीह के नाम पर सत्संग और भोजन कराया जा रहा था। मामले की जांच जारी है।

धर्म परिवर्तन की सूचना का छापा, नहीं मिला पादरी

धर्म परिवर्तन की आशंका की सूचना मिलते ही हडकंप मच गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक घर में भंडारा व धार्मिक आयोजन के जरिए लोगों का धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया। मौके पुलिस ने छापेमारी की तो घर में भंडारे की तैयारी मिली, लेकिन पूछताछ में सामने आया कि वहां केवल ईसा मसीह के नाम पर सत्संग के बाद भोजन कराया जा रहा था, फिलहाल पुलिस ने एहतियातन शांति भंग में कार्रवाई की है। देर शाम एसपी सिटी ने भी पहुंचकर जानकारी ली। इससे पहले जिले में इस्लामनगर, बिसौली और अलापुर क्षेत्रों में भी धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ चुके हैं।

मामला थाना व नगर पंचायत उसावां के वार्ड नंबर दो का है। रविवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सूचना दी कि वार्ड नंबर दो में सर्वेश पुत्र रामचंद्र के घर पर बाहर से आए एक पादरी द्वारा हिंदू लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द कहे जा रहे हैं। सूचना पर उसावां पुलिस मौके पर पहुंची तो सर्वेश के घर में लोगों के लिए खाना तैयार किया जा रहा था। पूछताछ में सर्वेश ने बताया कि उसने ईसा मसीह के नाम पर उसने घर पर सत्संग कराया था, जिसके बाद अपने रिश्तेदारों और मिलने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।पुलिस ने जब धर्म परिवर्तन के बारे में पूछा तो सर्वेश ने इससे इंकार किया और बताया कि वह पहले से ही ईसाई धर्म से जुड़ा हुआ है। हालांकि मौके पर पुलिस को कोई पादरी नहीं मिला। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पादरी मौके से चला गया। फिलहाल पुलिस ने सर्वेश के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई करते हुए उसे हिदायत दी है कि भविष्य में इस तरह का कोई भी आयोजन करने से पहले पुलिस को सूचना दे।प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के मामलों पर पहले भी हुई कार्रवाईजिले में इससे पहले इस्लामनगर, अलापुर और बिसौली क्षेत्रों में भी प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म में शामिल करने के मामले सामने आ चुके हैं। इन घटनाओं में स्थानीय लोगों और संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच की थी। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई थी।एसपी सिटी पहुंचे, ली जानकारीजानकारी के बाद देर शाम एसपी सिटी विजेंद्रय द्विवेदी उसावां पहुंचे। यहां उन्होंने आयोजन करने वाले व्यक्ति राजमिस्त्री सर्वेश से जानकारी। उसके बताया, सत्यंग का आयोजन किया, जिसके बाद भंडारा कराया। बताया, उसकी पत्नी बीमार हो गई थी। जिस अस्पताल में भर्ती थी, पड़ोस में भर्ती परिवार ने यूट्यूब पर एक चैनल देखने को कहा। जिसके बाद वह सत्संग कराने लगा। एसपी सिटी ने मोहल्लेवालों व यहां भंडारा खाने वाली महिलाओं से भी जानकारी ली।खातों मे जांच करायेगेपुलिस राजमिस्त्री के बैंक खातों की जांच चकरायेगी। इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के खातों की भी जांच करेगी। राजमिस्त्री होने के बाद भी वह 50-60 लोगों का भंडारा कराता है। यह धन कहां से आता है। जिसके बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ाई जायेगी।पुलिस को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से सूचना मिली थी, जिस पर टीम मौके पर पहुंची। जांच में धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला सामने नहीं आया और वहां एक कार्यक्रम के बाद भोजन की व्यवस्था पाई गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है, साथ ही पूरे मामले की जांच जारी है और उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।राहुल पाण्डेय, सीओ दातागंज

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।