Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsReligious Camp at JP Jain School Establishes Youth and Women Wings
धर्म जागृति संस्थान के अध्यक्ष बने आशीष और आरती

धर्म जागृति संस्थान के अध्यक्ष बने आशीष और आरती

संक्षेप:

Badaun News - धर्म जागृति संस्थान के अध्यक्ष बने आशीष और आरतीधर्म जागृति संस्थान के अध्यक्ष बने आशीष और आरतीधर्म जागृति संस्थान के अध्यक्ष बने आशीष और आरतीधर्म जागृ

Nov 13, 2025 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बिल्सी। नगर के जेपी जैन स्कूल में आयोजित धार्मिक शिविर में धर्म जागृति संस्थान के युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। यह कार्यक्रम मुनिश्री प्रज्ञानंद महाराज के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष पदम जैन बिलाला की अनुशंसा पर नगर के युवा प्रकोष्ठ की कमान आशीष जैन को सौंपी गई। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष डब्बू जैन, कोषाध्यक्ष नीरज जैन, महामंत्री प्रशांत जैन, उपमहामंत्री निखिल जैन, मीडिया प्रभारी प्रीत कुमार जैन, उपाध्यक्ष ऋतिक जैन, दीपक जैन व लकी जैन बनाए गए। इसके साथ ही अनिल जैन सोनी, शरद कुमार जैन और मृगांक जैन को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिला प्रकोष्ठ में नगराध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ.आरती जैन को दी गई। उपाध्यक्ष पूजा जैन, महामंत्री स्वीटी जैन, उपमहामंत्री बबिता जैन, कोषाध्यक्ष इंदु जैन तथा सह-कोषाध्यक्ष निशा जैन को बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को मानस श्री ने शपथ दिलाई और संगठनात्मक कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी से जीव दया, परोपकार, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग, जरूरतमंदों को वस्त्र एवं कंबल वितरण तथा धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। (12बीडीएन-51) स्लोगन राइटिंग में अव्वल रही हिन्दवी, काव्या, योग्यता और सौम्या बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और अभिव्यक्ति की क्षमता को बढ़ावा देना था। कक्षा 6 से 8 के लिए विषय “मेरा शहर, मेरा गौरव” तथा कक्षा 9 से 12 के लिए “एंटी-बुलिंग अवेयरनेस” रखा गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक स्लोगन और रंगीन पोस्टरों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में हिन्दवी तोमर, काव्या वार्ष्णेय, योग्यता वार्ष्णेय और सोम्या वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर आराध्या वार्ष्णेय, हर्षिता शर्मा, राविया सिराज, आर्या सोलंकी रहीं, जबकि आराध्या गौड़, मनाली सरकार, अनन्या माहेश्वरी व आशिता वार्ष्णेय ने तृतीय स्थान हासिल किया। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में सामाजिक चेतना और सकारात्मक सोच विकसित करती हैं। इस अवसर पर प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।