Badaun News: ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी, मौसम सुहावना

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी, मौसम सुहावना ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी, मौसम सुहावना ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी, मौसम सुहावनाठंडी हवाओं के साथ बूंद

Badaun News: ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी, मौसम सुहावना

Badaun News: शहर से लेकर देहात तक ठंडी हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी ने उमस से राहत दिलाई। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट हुई और मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया। शहर में जहां रुक रुककर हल्की बूंदाबांदी हुई वहीं देहात क्षेत्र के कई इलाकों में भारी बारिश से खेतों में पानी भर गया। खेतों में पानी भरने से सब्जी उगाने वाले किसानों को नुकसान हुआ है। इधर, मौसम विभाग ने दो दिन तक तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावनाएं जाहिर की हैं। तीन दिन शहर से लेकर देहात तक तेज गरज और आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई थी। कई घंटों तक हुई तेज बरसात की वजह से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। इसके बाद उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी थी। उमस भरी गर्मी की वजह से लोगों का हाल-बेहाल था। बेहाल लोग फिर से बारिश की उम्मीद कर रहे थे।

बारिश से राहत

ऐसे में बुधवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। आसमान में काले बादल छाने के साथ ही दोपहर बाद कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात शुरू हो गई। दोपहर के समय शहर में तेज बरसात हुई, लेकिन कुछ देर बाद मौसम सामान्य हो गया। मगर, दोपहर एक बार फिर काले बादल छाए और ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी काफी देर तक होती रही।

किसानों की परेशानियां

इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। इसके साथ ही देहात क्षेत्र के कई इलाकों में झमाझम बारिश होती रही, जिससे देहात क्षेत्र में भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मगर, सब्जी उगाने वाले किसानों पर यह बारिश फिर से आफत बनकर आई। इससे किसानों में मायूसी देखने को मिली।

सामान्य प्रश्न

क्या बारिश से लोगों को राहत मिली?
हाँ, बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी, मौसम सुहावना