Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsRecruitment Process for Principal and Teacher Positions at Kasturba Gandhi Residential Girls Schools
प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता के लिए प्रपत्रों की जांच की
Badaun News - बदायूं के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में प्रधानाचार्य और प्रवक्ता के 92 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। विकास भवन में आवेदकों के शैक्षिक प्रपत्रों की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 26 Aug 2025 04:39 AM

बदायूं। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रकिया जारी है। सोमवार के लिए प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता के 92 पदों के लिए विकास भवन में आवेदकों के शैक्षिक प्रपत्रों की सीडीओ केशव कुमार की अध्यक्षता में गठित छह सदस्यीय समिति द्वारा काउंसलिंग की गयी। समिति ने एक-एक आवेदक बुलाकर बारीकि से प्रत्येक प्रपत्र की जांच की। 92 सीटों के सापेक्ष करीब 600 लोग काउंसलिंग कराने पहुंचे थे। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अधिक मेरिट वालों का चयन किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




