ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंबिल्सी में चूहों ने गिराई डिबरी, जिंदा जल गया अधेड़

बिल्सी में चूहों ने गिराई डिबरी, जिंदा जल गया अधेड़

सोते समय आले में रखी केरोसिन की ढिबरी गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की जलने से उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार किया और शव लेकर चले...

बिल्सी में चूहों ने गिराई डिबरी, जिंदा जल गया अधेड़
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSun, 07 Jul 2019 12:14 PM
ऐप पर पढ़ें

बिल्सी के मोहल्ला नंबर चार में घर के आले में रखी ढिबरी गिरने से उसके नीचे सो रहे 55 वर्षीय नत्थू की जल जाने से मौत हो गई। नत्थू की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार करते हुए शव को अपने साथ लेकर चले गए।

परिजनों के मुताबिक मोहल्ला चार में रहने वाले नत्थू बीती रात घर में सो रहा था। जहां उसी चारपाई थी, उसके ऊपर आले में केरोसिन की डिबरी जल रही थी। रात के समय चूहों ने ढिबरी गिरा दी,जो नत्थू के बिस्तर पर जा गिरी और बिस्तर में आग लग गई। इसके बाद गहरी नींद में होने ने के कारण नत्थू जलने लगा। उसके चीखने पर परिवार के अन्य लोग पहुंचे और आग पर काबू पाते हुए उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें