श्रीराम के आदर्श को जीवन में उतारें : राजीव
Badaun News - इस्लामनगर में चल रहे रामलीला महोत्सव में रावण वध के बाद भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने राम के स्वरूप कलाकार को तिलक किया और मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि अगर लोग भगवान...

इस्लामनगर। कस्बा में चल रहे रामलीला महोत्सव में रावण वध के बाद राम पुनः अयोध्या पहुंचे और उनका राज्याभिषेक हुआ। रामलीला मंच पर भगवान राम के स्वरूप कलाकार का दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने तिलक कर राज्याभिषेक किया। उन्होंने भगवान राम के स्वरूप कलाकार को मिष्ठान भी खिलाया। विधायक ने कहा कि अगर कस्बा व क्षेत्र के लोग भगवान श्रीराम के एक आदर्श को भी अपने जीवन में उतार लें तब भी उनके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव हो जाएगा। राम प्रेमियों को भगवान श्रीराम के आदर्श पर चलना चाहिए। यहां पूर्व नागर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र लीडर ने भी संबोधित किया| यहां कार्यक्रम के दौरान विधायक राजीव सिंह का जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर मेला अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, महामंत्री अतुल वैश्य, यशपाल सिंह, राजवीर सिंह, सभासद मुकेश गुप्ता, विनोद शास्त्री, विनोद शंखधार, विश्वदीप पाठक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




