आठ वां रोजा अकीदत के साथ पूरा, दूसरा जुमा आज

Feb 27, 2026 01:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - बदायूं में रमजान का आठवां रोजा अकीदत और अनुशासन के साथ पूरा हुआ। रोजेदारों ने इबादत, कुरआन की तिलावत और नेक कामों में समय बिताया। मसाजिदों में तरावीह की नमाज जारी है। इफ्तार के लिए घरों और मसाजिदों में तैयारियाँ की गई हैं। बाजारों में भी खरीदारी तेज हो गई है।

आठ वां रोजा अकीदत के साथ पूरा, दूसरा जुमा आज

बदायूं, संवाददाता। बदायूं में माह -ए-रमजान का आठवां रोजा गुरुवार को अकीदत और अनुशासन के साथ पूरा हुआ। रोजेदारों ने दिन भर रोजा रखकर इबादत, व कुरआन-ए-पाक की तिलावत और नेक कामों मे समय बिताया। मसाजिदों और घरों में तरावीह की नमाज का क्रम जारी है। वहीं रमजान के दूसरे जुमा 27 फरवरी को लेकर शहर व देहात की मसाजिदों में विशेष तैयारी की गई है। शाम ढलते ही इफ्तार के लिए घरों और मसाजिदों में तस्तरख्वान सज गये। रोजेदारों ने तय समय पर रोजा खोलकर मगरिब की नमाज अदा की। महिलाओ ने रोजा खोलकर नमाज पढकर घरेलू कार्यो की जिम्मेदारी निभाई।

रमजान को लेकर बाजारों में भी चहल पहल बढ़ गई है। और खरीदारी तेज हो गई है। लोग रमजान के साथ साथ ईद की तैयारियों में भी जुट गए है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।