Ram Katha Explores Doubts of Mata Sati Towards Lord Ram at Hari Baba Temple भक्ति में संदेह का कोई स्थान नहीं : देशपाल, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsRam Katha Explores Doubts of Mata Sati Towards Lord Ram at Hari Baba Temple

भक्ति में संदेह का कोई स्थान नहीं : देशपाल

Badaun News - तहसील कालोनी के हरि बाबा मंदिर पर आयोजित राम कथा के तीसरे दिन माता सती के राम के प्रति संदेह का वर्णन किया गया। कथवाचक ने कहा कि भक्ति में संदेह का कोई स्थान नहीं है। माता सती ने राम की परीक्षा लेने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 29 Dec 2024 01:32 AM
share Share
Follow Us on
भक्ति में संदेह का कोई स्थान नहीं : देशपाल

तहसील कालोनी के हरि बाबा मंदिर पर आयोजित राम कथा के तीसरे दिन माता सती का राम के प्रति संदेह का वर्णन किया गया। कथवाचक देशपाल भारद्वाज ने कहा कि भक्ति में संदेह का कोई स्थान नहीं है। भक्ति का प्रथम सोपान है विश्वास। माता सती ने राम की परीक्षा लेने के लिए मां जानकी का रूप रख लिया। कथवाचक ने कहा कि लीला कर रहे राम जब मां जानकी को ढूढ़ने वन वन भटक रहे थे तो वहां जानकी रूप में सती पहुंच गईं और राम के आगे आगे चलने लगी। सबके ह्रदय की जानने वाले भगवान राम जी भी सती को पहचान गए और उन्होंने प्रणाम किया। ऐसा देखकर सती को अपराध वोध हुआ और राम को प्रणाम कर भगवान भोलेनाथ के पास पहुंच गई। रविवार को भगवान भोलेनाथ का विवाह होगा। ज्योति पाठक, संगीता पाठक, विनीता शर्मा, प्रियंका शर्मा, अंशु शर्मा, विक्की गुप्ता, रेखा सक्सेना, बबिता पाठक, नूतन सिंह मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।