Badaun News: तांगा चालक के मकान का लिंटर गिरा, बचा परिवार
Badaun News: बदायूं। फैजगंज कस्बे के वार्ड नंबर नौ में बारिश के चलते बड़ा हादसा हो तांगा चालक के मकान का लिंटर गिरा, बचा परिवार
Badaun News: बदायूं। फैजगंज कस्बे के वार्ड नंबर नौ में बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। तांगा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले शराफत सलमानी के मकान का लिंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन परिवार के कुछ सदस्यों को अंदरूनी (गुम) चोटें आई हैं। जिस समय मकान का लिंटर गिरा, उस वक्त घर के अंदर कुल नौ सदस्य मौजूद थे, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल थे। अचानक हुए इस हादसे से घर में चीखपुकार मच गई। गनीमत रही कि हमदु समा सहित परिवार के अन्य लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि घर की एक लड़की को चोटें आई हैं।
घटना के समय दोनों छोटे बच्चे भी सुरक्षित बच गए। पीड़ित शराफत सलमानी तांगा चलाकर ही अपने बड़े परिवार का पेट पालते हैं। शराफत ने बताया कि इस हादसे में उनकी जीवन भर की पूंजी छिन गई। मलबे के नीचे दबकर गृहस्थी के सामान के साथ-साथ बच्चियों के लिए पाई-पाई जोड़कर इकट्ठा किया गया दहेज का सारा सामान भी टूटकर बर्बाद हो गया है।


