Badaun News: होटल सील, हल्का पुलिस की भूमिका की जांच शुरू
Badaun News: बिसौली, संवाददाता।रानेट चौराहे स्थित जय भोले फार्म हाउस एवं भोजनालय पर देह व्यापार के आरोपों में हुई कार्रवाई के बाद मंगलवार देर शाम प्रशासन ने होटल स

Badaun News: बिसौली, संवाददाता। रानेट चौराहे स्थित जय भोले फार्म हाउस एवं भोजनालय पर देह व्यापार के आरोपों में हुई कार्रवाई के बाद मंगलवार देर शाम प्रशासन ने होटल सील कर दिया। नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह और कोतवाल सर्वेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स ने करीब एक घंटे तक मौके पर रहकर कार्रवाई पूरी कराई।
पुलिस कार्रवाई का विवरण
रविवार शाम पुलिस ने होटल पर छापा मारकर संचालक और मालिक समेत नौ युवकों तथा दो युवतियों को गिरफ्तार किया था। दोनों युवतियां मुरादाबाद की बताई गई हैं। युवतियों को होटल तक पहुंचाने वाले टेंपो चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कार्रवाई के बाद स्थानीय हल्का पुलिस की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक एसएसपी अंकिता शर्मा ने मामले की जांच एसपी देहात हृदेश कठेरिया को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर हल्के के उपनिरीक्षक और कुछ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की संभावना है।
परीक्षण एवं भविष्य की कार्रवाई
पुलिस ने होटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और डीवीआर कब्जे में ले लिए हैं। विवेचक सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू फुटेज के आधार पर मामले की जांच करेंगे। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों का दावा है कि होटल में करीब दो माह से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं और करीब 20 दिन पहले स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। घटनास्थल से महज सौ मीटर दूर अस्थायी पुलिस चौकी होने से स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल और गहरा गए हैं।


