ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंक्वारंटीन कामगारों को भोजन के साथ मिलेगा गुड़, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश 

क्वारंटीन कामगारों को भोजन के साथ मिलेगा गुड़, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश 

कोरोना महामारी में दूसरे राज्यों से आए कामगारों के खानपान पर भी जिला प्रशासन ध्यान दे रहा है। भोजन भी ऐसा दिया जा रहा है, जिससे उनका स्वास्थ्य और रोगों से लड़ने की क्षमता बेहतर हो। यही कारण है कि...

क्वारंटीन कामगारों को भोजन के साथ मिलेगा गुड़, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश 
हिन्दुस्तान टीम,बदायूं। Sun, 03 May 2020 04:34 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना महामारी में दूसरे राज्यों से आए कामगारों के खानपान पर भी जिला प्रशासन ध्यान दे रहा है। भोजन भी ऐसा दिया जा रहा है, जिससे उनका स्वास्थ्य और रोगों से लड़ने की क्षमता बेहतर हो। यही कारण है कि प्रशासन ने बाहर से आने वाले लोगों को भोजन के साथ गुड़ देने को कहा है।

जिले में पिछले दिन में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित कई राज्यों से करीब 550 लोग आए हैं। यह सभी कामगार हैं। इन लोगों को जिला प्रशासन ने तहसीलों पर 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया है। इनके खानपान की व्यवस्था एसडीएम और तहसीलदार को सौंपी गई है। ये लोग आए दिन खानपान को लेकर आए दिन अलग-अलग मांग कर रहे हैं।

इसका डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इन कामगारों को भोजन के बाद गुड़ भी दिया जाए। इससे खाने में स्वाद भी बदलेगा, कुछ लोग उससे खाना भी पसंद करते हैं। गुड़ खाने से रोधक प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। इसके साथ ही कहा कि भोजन भी बेहतर दिया जाए, जिससे किसी का स्वास्थ्य प्रभावित न हो।

बीड़ी-सिगरेट, शराब मांग चुके हैं कामगार

बदायूं। हरियाणा, पंजाब से आए कामगारों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया है। इन लोगों को भोजन मिल रहा है। इसके अलावा ये लोग चाय की विशेष मांग कर चुके हैं। इसके अलावा कई लोगों ने बीड़ी, सिगरेट, शराब भी मांग की हैं।

यहां हैं क्वारंटीन

जिले में हरियाणा सरकार से कामगार भेजे गए हैं। जिले की सभी तहसीलों में कुल 525 लोगों को क्वारंटीन किया है, यह सदर तहसील में बदायूं बाईपास आसरा आवास, शहर के शेल्टर होम, गभियाई, दातागंज के अलापुर राजकीय पॉलिटेकनिक, बिसौली के डीपाल स्कूल, बिल्सी, सहसवान में भी क्वारंटीन हैं।

कम्यूनिटी किचन का खा रहे भोजन

जिला प्रशासन ने तहसील स्तरों पर हरियाणा, पंजाब से आए लोगों को क्वारंटीन किया है। इन के लिए इन्हीं सेंटर पर कम्यूनिटी किचन भी खोल दी गई हैं। कम्यूनिटी किचन में सुबह, शाम को भोजन तैयार कर खिलाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें