कोतवाली गेट पर पति-पत्नी में बच्चे को लेकर खींचतान

May 07, 2026 12:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - उझानी में पति-पत्नी के बीच बच्चे को लेकर विवाद हुआ। रवीना अपने डेढ़ माह पहले मायके से बच्चे तहसीन को लेकर आई थी। कोतवाली के गेट पर दोनों के बीच बच्चे को खींचने की खींचतान शुरू हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को मां को सौंप दिया गया, पति के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली गेट पर पति-पत्नी में बच्चे को लेकर खींचतान

उझानी। कोतवाली के गेट के बाहर पति-पत्नी के बीच बच्चे को लेकर सरेआम खींचतान शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। कस्बा उझानी के मोहल्ला चटईया के रहने वाले हसनू पुत्र बच्चन व उनकी पत्नी रवीना के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। रवीना ढाई साल के वर्षीय बच्चे तहसीन को लेकर डेढ़ माह पहले अपने मायके चली गई थी। हसनू ने पत्नी व बच्चे को बुलाने के लिए पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया था। मंगलवार दोपहर रवीना बच्चे को लेकर उझानी कोतवाली आई थी। तभी कोतवाली गेट के पास दोनों आमने-सामने आ गए और बात इतनी बढ़ गई कि दोनों बच्चे को अपनी ओर खींचने लगे।

इस दौरान बच्चा घबराकर रोने लगा, लेकिन दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। कोतवाली गेट पर किशोर की आवाज सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पति-पत्नी व बच्चे को थाने ले गई। एसआई सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में आपसी विवाद था। बच्चे को मां के सुपुर्द कर दिया गया है और पति हसनू के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।