बिजली समस्या को लेकर बहादुरगंज के लोगों ने काटा हंगामा
Badaun News - बिजली समस्या से परेशान बहादुरगंज मोहल्ले के उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे लगातार फ्यूज उड़ रहे हैं। गर्मी में बिजली न आने से लोग परेशान हैं और उन्होंने अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

नगर में बिजली समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बहादुरगंज मोहल्ले के गुस्साए उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा और नारेबाजी की। बहादुरगंज के उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके मोहल्ले में कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे आए दिन फ्यूज उड़ जाते हैं। यह समस्या पिछले चार दिनों से विकराल बनी हुई है। भीषण गर्मी में बिजली न आने से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों ने मांग की है कि उनके यहां अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाया जाए, जिससे ट्रिपिंग और फ्यूज उड़ने की समस्या से निजात मिल सके। प्रदर्शन करने वालों में रेनू सिंह, शबनम, गुड़िया, ज्योति, रेखा, पूजा, सखीना, फातमा, नाजमा, जानकी, दिनेश, प्रशांत, अर्पित, रौनक, मनोज आदि लोग मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


