Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsProtest by Village Development and Panchayat Officers in Badaun Over Pending Demands
ब्लाकों पर आंदोलन को उतरे सचिव, विरोध-प्रदर्शन

ब्लाकों पर आंदोलन को उतरे सचिव, विरोध-प्रदर्शन

संक्षेप:

Badaun News - -लंबित मांगों को लेकर दहगवां ब्लाक में धरना प्रदर्शन करते ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी।

Dec 06, 2025 02:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर जनपद के ब्लाकों पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा है। ज्ञापन में सचिवों ने कहा कि आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि सरकार और शासन को संगठन की मांग माननी होगी। सचिवों ने सबसे ज्यादा ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया। कहा कि मांग पूरी न होने तक सभी सचिव सरकारी वाटएसप ग्रुप छोड़ देगें और 10 दिसंबर को मोटर चलित वाहन से नहीं चलेगें तथा 15 दिसंबर को अपने डिजिटल हस्ताक्षर के डोंगल ब्लाक पर जमा करेंगे। शुक्रवार को वजीरगंज सहित जिले भर के ब्लाकों पर धरना प्रदर्शन ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी संघ ने संगठन की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। वजीरगंज ब्लाक में एडीओ आईएसबी इंद्रपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र पाल ग्राम विकास अधिकारी ने कहा कि आज हम यहां किसी टकराव के लिए नहीं, बल्कि अपनी न्यायपूर्ण और लंबे समय से लंबित मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए एकत्र हुए हैं। इस मौके पर देवपाल सिंह, प्रवीण पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार, अंकुर कुमार,सत्यपाल सिंह, संजय कुमार, दीपेंद्र कुमार, राजेश कुमार, उमेश कुमार मौजूद रहे।