Badaun News: फात्मा ने 17 गोवंश पालकों को सौंपे 1.08 लाख के चेक

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: नगर पालिका में 17 गोवंश पालकों को चेक सौंपने के बाद उनके साथ मौजूद पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा।

Badaun News: फात्मा ने 17 गोवंश पालकों को सौंपे 1.08 लाख के चेक

Badaun News: बदायूं, संवाददाता। निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों के संरक्षण और उनके बेहतर भरण-पोषण को लेकर प्रशासन की ओर से संचालित योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है। इसी क्रम में पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत सुपुर्दगी में दिए गए गोवंशों के पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कुल 17 गोवंशों के भरण-पोषण के लिए 1 लाख 8 हजार 390 रुपये की राशि के चेक लाभार्थियों को प्रदान किए। उन्होंने कहा कि गोवंशों की सुरक्षा और संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। शासन द्वारा चलाई जा रही सहभागिता योजना का उद्देश्य यही है कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय मिल सके और उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित हो सके।

इस मौके पर मुकेश साहू, मोहित सक्सेना, नवैद, रजनेश, मनोज सक्सेना, राकेश आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।