वित्तीय अनियमितताओं में घिरे बदायूं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को हटाया
बदायूं। वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों में घिरे डॉ. अरुण कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। झांसी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार को नया प्रिंसिपल बनाया गया है। डिप्टी सीएम के निरीक्षण के दौरान शिकायतें मिलने पर यह कार्रवाई की गई। डॉ. अरुण पर वेंटिलेटर चालू न करने और दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे।

बदायूं। लंबे समय से वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों में घिरे राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार को उनके पद से हटा दिया गया। शासन स्तर से की गई कार्रवाई के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार को यहां का प्रिंसिपल बनाया गया है। डॉ. अरुण का डिमोशन करते हुए यहीं अटैच किया गया है। वर्ष 2023 में डॉ. अरुण कुमार को यहां तैनात किया गया था। वर्ष 2024 में उनको सीएमएस का प्रभार दिया गया। वर्ष 2025 में शासन स्तर से इनको यहां का प्राचार्य बनाया गया। प्राचार्य बनने के बाद उन पर वित्तीय अनियमितताओं के तमाम आरोप लगने लगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लिखित शिकायतें शासन स्तर पर की तो जांच शुरू हुई थी। बुधवार को शासन की ओर से विशेष सचिव कृतिका शर्मा ने जारी आदेश में प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार को उनके पद से हटा दिया। उनके स्थान पर मेडिकल कॉलेज झांसी के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार क़ो यहां का प्राचार्य बनाया गया है। दो लाइन के आदेश में साफ लिखा है कि डॉ. शिव कुमार तत्काल प्रभाव से बदायूं मेडिकल कॉलेज पहुंचे और चार्ज लें.
डिप्टी सीएम के निरीक्षण में सामने आईं थीं खामियां
बीते दिनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। उनके निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्राचार्य की शिकायतें की थीं। तभी से माना जा रहा था कि अब प्राचार्य पर गाज गिरेगी
वेंटिलेटर चालू न होना भी बना कार्रवाई की वजह
राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार पर आरोप रहे कि उन्होंने अपने कार्यकाल में वेंटिलेटर चालू नहीं कराए, इसके अलावा बाहर से मंगवाई जा रहीं सरकारी दवाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे थे। फर्नीचर खरीद के साथ भी कई अनियमितताएं सामने आईं थीं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


