
नौ वर्षों में 44,575 गरीबों को मिले पक्के आवास
संक्षेप: Badaun News - बदायूं में प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं। सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि 2016-17 से 2024-25 तक 44780 आवासों का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 44575 आवास पूर्ण हो चुके हैं। अब इन परिवारों को खुली आसमान की जगह पक्की छत मिली है।
बदायूं, संवाददाता। प्रधानमंत्री की आवास योजना ने जनपद के उन गरीबों को आवास दिये हैं जिनके सिर पर न तो छत थी और नहीं कभी सपने में सोचा था कि पक्का घर मिलेगा। फिलहाल ऐसे परिवारों का सपना साकार हो गया है। ऐसे गरीबों के आवास बनकर पूर्ण हो गए हैं और योजना से पूरी तरह लाभांवित हो गए हैं। मंगलवार को सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की गई। सीडीओ बैठक की अध्यक्षता करते हुए शेष आवासों का निर्माण जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी आवासों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें तथा शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों व निर्देशों का अनुपालन करायें।

सीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तहत वर्ष 2016-17 से वर्ष 2024-25 तक कुल 44780 के लक्ष्य के सापेक्ष 44780 आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 31 अक्तूबर तक 44575 आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं। 205 आवासों का निर्माण शेष है। जिन पर कार्य चल रहा है। इस तरह जिले में गरीबों को खुले आसमान की जगह पक्की छत मिली है। पक्के मकान में यह परिवार रहने लगे हैं। इस मौके पर पीडी डीआरडीए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य संबधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




