Badaun News: थाने पहुंची गर्भवती, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: थाने पहुंची गर्भवती, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया थाने पहुंची गर्भवती, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया थाने पहुंची गर्भवती, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

Badaun News: थाने पहुंची गर्भवती, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

Badaun News: परिचित के घर ताला लगा मिलने के बाद शनिवार देर रात चार साल के बेटे के साथ थाने पहुंची गर्भवती महिला की पुलिस ने मदद की। कुछ देर बाद महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। एसएसआई अनित कुमार ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर महिला आरक्षी साक्षी चौधरी के साथ उसे वजीरगंज सीएचसी भेजा। अस्पताल में महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से संभल जिले के गंवा की रहने वाली है। उसका पहले नाम मैनाज बी था। दिल्ली में संजू से मुलाकात के बाद उसने धर्म परिवर्तन कर मंदिर में विवाह किया था।

महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर वह लखनऊ से कुंवरगांव में परिचित के घर पहुंची थी, लेकिन वहां ताला लगा मिला। इसके बाद वह बच्चे के साथ देर रात थाने पहुंच गई।पुलिस ने महिला को खाना खिलाने के साथ ठहरने की व्यवस्था की। महिला को वापस भेजने की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। एसएसआई अनित कुमार ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भिजवाया। महिला की देखभाल के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। रविवार सुबह हेड कांस्टेबल बीरेश, राजेश समेत पुलिसकर्मी फल और अन्य सामान लेकर अस्पताल पहुंचे और महिला का हालचाल जाना। एसएसआई अनित कुमार ने बताया कि महिला के पति से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: थाने पहुंची गर्भवती, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया