घर में घुसकर मारपीट और जबरन कब्जे के प्रयास
Badaun News - बदायूं में एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और संपत्ति हड़पने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बदायूं, संवाददाता। घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर गर्भवती महिला के साथ अश्लील हरकत की और जबरन संपत्ति हड़पने का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहसवान कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने एसीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अफजाल मोहम्मद, इकराम, इमरान, शाजेब, सोहेल और आंकिल उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत से लगातार दबाव बना रहे थे।
महिला ने बताया कि 30 अक्तूबर 2025 की रात करीब नौ बजे अफजाल मोहम्मद, शाजेब, इकराम, सोहेल और इमरान एक राय होकर घर में घुस आए। जान से मारने की धमकी देते हुए कागजों पर अंगूठा लगाकर मकान अपने नाम करने को कहा। विरोध करने पर उसे लात-घूंसों से पीटा गया और शोर सुनकर बचाने आई उसकी पुत्रवधुओं के साथ भी मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दुपट्टा खींचकर कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकतें कीं। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे को गिराकर पीटा गया। महिला ने यह भी बताया कि अफजाल मोहम्मद और इकराम ने पांच माह की गर्भवती पुत्रवधू के पेट में लात-घूसों से हमला किया और गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा। जिसका इलाज कराया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


