ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंप्रधान की मेहनत से बने मॉडल शौचालय

प्रधान की मेहनत से बने मॉडल शौचालय

म्याऊं ब्लाक की ग्राम पंचायत अलापुर पट्टी चंदी फाजिल नगला मॉडल गांव का रूप ले रहा...

प्रधान की मेहनत से बने मॉडल शौचालय
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSun, 09 Feb 2020 12:37 AM
ऐप पर पढ़ें

म्याऊं ब्लाक की ग्राम पंचायत अलापुर पट्टी चंदी फाजिल नगला मॉडल गांव का रूप ले रहा है। गांव में विद्यालय और पंचायतघर मॉडल रूप ले चुके हैं।

अब ग्राम प्रधान संतोष देवी व पति शेर सिंह ने खुले में शौच से गांव को मुक्त करने के लिए पात्र परिवारों को घरों में शौचालय बनवाए। यह शौचालय कोई साधारण नहीं हैं यह शौचालय मॉडल बनाए गए हैं।

इसमें चाहे सावर्जनिक शौचालय हो या फिर लोगों के घरों पर बनें हो सभी मॉडल बनवाए हैं और इस पर बनी बाल पेटिंग लोगों को आकर्षित करती है। ग्राम प्रधान पति शेर सिंह ने शौचालय इस्तेमाल करने वाले लोगों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें