कमालपुर जल्लूनगर में ट्रांसफार्मर खराब
Apr 08, 2026 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Badaun News - कमालपुर जल्लूनगर गांव में पिछले एक माह से बिजली ट्रांसफार्मर खराब है, जिससे पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन विभाग ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांव कमालपुर जल्लूनगर में पिछले लगभग एक माह से बिजली ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। जिससे पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराया गया, इसके बावजूद ट्रांसफार्मर बदलने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


