Badaun News: हाईटेंशन खंभे से 33 केवीए का तार टूटा, पांच घंटे बत्ती गुल
Badaun News: हाईटेंशन खंभे से 33 केवीए का तार टूटा, पांच घंटे बत्ती गुल08 बीडीएन 89--सागरताल में टूटे 33 केवीए के तार को सही करता लाइन स्टाफ।बारिश के चलते

Badaun News: बदायूं, संवाददाता। बरसात के मौसम में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन बिजली की लाइनें टूट रही हैं। इससे आम लोगों पर बिजली कटौती का असर पड़ रहा है। मंगलवार को भी 33 केवीए की लाइन का तार टूट जाने से शहर में करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इससे संबंधित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली कटौती का सिलसिला
मंगलवार को बिजलीघर मीराजी चौकी के शहरी इलाके में बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। लेकिन दिन के समय अचानक शहर की सप्लाई बंद हो गई। लगातार चार-पांच घंटे सप्लाई नहीं आई तो लोगों ने बिजली घर पर फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि सप्लाई में दिक्कत ट्रांसमिशन बिजली घर नवादा से आई है। बताया गया कि यहां 33 केवीए की लाइन सागरताल स्थित राउंड खंभे से 33 केवीए का तार टूट गया है। इस वजह से शहर के तमाम ठिकानों पर लोगों को विद्युत संकट का सामना करना पड़ा।
अवर अभियंता का बयान
इस संबंध में अवर अभियंता चंद्रमणि गौतम ने बताया कि नवादा स्थित सागर ताल में हाईटेंशन राउंड खंभे का 33 केवीए का तार टूट गया था। जहां तार को बड़ी मशक्कत के साथ नाव के सहारे से जुड़वाया गया है। इस वजह से शहर के कुछ इलाकों की विद्युत व्यवस्था ठप रही।


