लड़कियों के होम साइंस ग्रुप में अश्लील वीडियो की पोस्ट
कछला के जीबी पंत डिग्री कालेज के होम साइंस ग्रुप में किसी शरारतीतत्व ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। जिससे कालेज में हड़कंप मच गया। कालेज की ग्रुप...

उझानी। कछला के जीबी पंत डिग्री कालेज के होम साइंस ग्रुप में किसी शरारतीतत्व ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। जिससे कालेज में हड़कंप मच गया। कालेज की ग्रुप एडमिन होम साइंस प्रोफेसर ने वीडियो पोस्ट करने वाले नंबर को प्राचार्य से शिकायत करने के बाद हटा दिया। प्राचार्य ने मामले की अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कछला के जीबी पंत पीजी कालेज की होम साइंस की प्रोफेसर ने ऑनलाइन शिक्षा के अदान प्रदान के लिए होम साइंस की छात्राओं का एक ग्रुप बनाया था। जिसमें छात्राओं को पढ़ाई से संबंधित जानकारी दी जाती थी। वहीं ग्रुप से जुड़ी छात्राएं भी प्रोफेसर से अपने सवाल पूछती हैं। सुबह ग्रुप में जुड़े एक नंबर से अश्लील वीडियो पोस्ट होने पर हड़कंप मच गया।
वाहट्सप ग्रुप में लड़के के जुडने पर उठे सवाल
कालेज के वाह्टसप ग्रुप में सिर्फ होम साइंस विषय की एमए की छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई व सूचनाओं के आदान प्रदान को जोड़ा गया था। फिर उस ग्रुप में आउटसाइडर लड़के का नंबर कैसे जुड़ गया। इस बात को लेकर कालेज के सभी टीचर हैरत में हैं।
कालेज में होम साइंस प्रोफेसर द्वारा सूचनाओं के आदान-प्रदान व ऑनलाइन पढ़ाई के लिए वाह्टसप ग्रुप बनाया गया था। जिसमें किसी छात्रा ने गलत नंबर दे दिया होगा। इसी कारण वह भूलवश ग्रुप में जुड़ गया है। जिसकी शिकायत कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फैजान अहमद, प्राचार्य जीबीपंत पीजी कालेज कछला बदायूं
कछला कालेज के प्राचार्य की शिकायत को दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
शैलेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक उझानी कोतवाली
