ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूं15 को बंद होगा पोर्टल, कैसे अपलोड होंगे छूटे परिवार

15 को बंद होगा पोर्टल, कैसे अपलोड होंगे छूटे परिवार

भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना को लेकर चल रहे री-सर्वे कके माध्यम से बड़ा झटका लगने वाला है। री-सर्वे के माध्यम से सरकार सभी छूटे परिवारों को पोर्टल पर अपलोड़ कर कार्ड जारी करने का प्रयास कर रही है।...

15 को बंद होगा पोर्टल, कैसे अपलोड होंगे छूटे परिवार
बदायूं। हिन्दुस्तान टीमWed, 05 Feb 2020 11:55 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना को लेकर चल रहे री-सर्वे कके माध्यम से बड़ा झटका लगने वाला है। री-सर्वे के माध्यम से सरकार सभी छूटे परिवारों को पोर्टल पर अपलोड़ कर कार्ड जारी करने का प्रयास कर रही है। जिससे पात्र परिवारों को उपचार का लाभ मिल सके, लेकिन सर्वे कार्य धीमा है और पोर्टल बंद होने का समय आ गया है। ऐसे में सभी का सर्वे कार्य और अपलोडिंग का कार्य कैसे पूरा होगा।

जिले में स्वास्थ्य विभाग 44 हजार परिवारों का री-सर्वे चल रहा है। यह 44 हजार परिवार एक लाख 86 हजार पात्र परिवारों में से हैं। वर्ष 2011 की आर्थिक-सामाजिक जनगणना वाली सूची के अनुसार आयुष्मान भारत योजना में एक लाख 86 हजार परिवार हैं। जिसमें से एक लाख चार हजार 500 परिवारों के तो आयुष्मान भारत कार्ड बन गए हैं। बाकी 44 हजार परिवार ऐसे हैं जो पिछला बार भी विभाग नहीं ढूंढ़ पाया था, इसके लिए पिछले दिनों री-सर्वे अभियान शुरू किया गया। इस अभियान की भी रफ्तार धीमी है, इधर जिस पोर्टल पर परिवारों का डाटा अपलोड़ किया जा रहा था वह पोर्टल का बंद होने का समय आ गया है। स्वास्थ्य विभाग का यह पोर्टल 15 फरवरी को बंद होगा, जिसके लिए सिर्फ दस दिन बचे हैं।

आशाएं कर रहीं लापरवाही

आयुष्मान भारत योजना के पात्र परिवार आशाएं चिह्नित नहीं कर पा रही हैं। जबकि इसके लिए री-सर्वे चल रहा है। जिसकी जिम्मेदारी एमओआईसी पर है, और आशाएं सर्वे कर रही हैं। आशाओं की लापरवाही में सर्वे नहीं हो पा रहा है। आशाएं परिवारों को चिन्हिंत करने में लापरवाही कर रहे हैं।

फिर छूटेंगे 30 हजार परिवार

स्वास्थ्य विभाग का आयुष्मान भारत योजना को लेकर री-सर्वे चल रहा है। इसमें अब तक सिर्फ दो से चार हजार परिवार ही चिन्हिंत हो पाए हैं, अभी दस दिन और पोर्टल खुला रहेगा। ऐसे में लग रहा है कि सर्वे के बाद पोर्टल पर चढ़ने से 30 हजार परिवार छूट सकते हैं।

आयुष्मान योजना के पात्र परिवारों का री-सर्वे चल रहा है। री-सर्वे में जो भी परिवारों के नाम आशाएं भेज रही हैं उनका ब्लाक स्तर पर पोर्टल पर अपोलड़ किया जा रहा है,पोर्टल खुला रहने का समय 15 फरवरी तक बचा है। इसलिए सर्वे व अपलोडिंग का कार्य तेज किया जा रहा है।
डॉ. वैभव गुप्ता, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें