ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंगंगा महाआरती में किया पूजापाठ और गुणगान

गंगा महाआरती में किया पूजापाठ और गुणगान

पतित पावनी मां गंगा के कछला भागीरथ घाट पर ऐतिहासिक गंगा महाआरती की गई। जहां रात के समय गंगा महाआरती से ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला है। यहां अधिकारियों ने जाकर गंगा आरती की और उसकी भव्यता को और...

गंगा महाआरती में किया पूजापाठ और गुणगान
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSun, 30 Jun 2019 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

पतित पावनी मां गंगा के कछला भागीरथ घाट पर ऐतिहासिक गंगा महाआरती की गई। जहां रात के समय गंगा महाआरती से ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला है। यहां अधिकारियों ने जाकर गंगा आरती की और उसकी भव्यता को और बढ़ाने का संकल्प लिया है। शाम का नजारा देखकर यहां हर कोई बनारस से तुलना करता रहा।

शनिवार को कछला के भागीरथ घाट पर गंगा महाआरती रोजाना की तरह निश्चित समय पर विधि ‌विधान से पंडितों द्वारा की गई। जिसमें दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी तथा एडीजे छह रामाशंकर एवं कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विनोद कुमार कटियार के परिवार की मौजूदगी में गंगा महाआरती की गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह इस आरती के यजमान रहे। शनिवार की शाम को जीवनदायिनी एवं मोक्ष दायिनी के कछला घाट पर ऐतिहासिक विशाल भव्य गंगा महाआरती सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुई। इससे पहले सभी अधिकारियों ने गंगा तट पर पूजापाठ किया और दूधाभिषेक किया। आरती स्थल पर मेले जैसा नजारा देखने को मिला। गंगा महा आरती के इस अद्भुत नजारे ने कछला पुल से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मन मोह लिया। भागीरथी तट पर विशाल भंडारे तथा साथ ही भजन कीर्तन कार्यक्रम भी किया गया। डीएम ने कहा कि लाइट साउंड की व्यवस्थाएं घाट पर प्रतिदिन ऐसी ही बनी रहेंगी। गंगा महाआरती को प्रतिदिन संपन्न कराने को समिति गठित की गई है, वह बराबर आरती कराती रहेगी। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट का परीक्षण कर लें कि कहीं कोई खराब हो गई हो तो सही कर दें। इसके इलावा कछला के मंदिरों को भी सजा दिया गया है। इधर शाम को सात बजे आरती शुरू की गई और करीब डेढ़ घंटे तक आरती चली, जिसमें सभी अधिकारी शामिल हुए और गंगा मईया का गुणगान किया। इसके बाद यहां पहले गंगा मईया को भोग लगाया गया और फिर भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सीडीओ निशा अनंत, एडीएम प्रशासन राम निवास शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें