
मेवाती गैंग के सदस्यों को छोड़ने के मामले में आईजी से शिकायत
Badaun News - पीपल फॉर एनिमल के जिला अध्यक्ष ने इस मामले में शिकायत की मेवाती गैंग के सदस्यों को छोड़ने के मामले में आईजी से शिकायत मेवाती गैंग के सदस्यों को छोड़ने
बदायूं। उसावां पुलिस द्वारा राजस्थानी मेवाती गैंग के पांच लोगों को पुलिस द्वारा छोड़ने के मामले में पीपल फॉर एनिमल संगठन ने आईजी बरेली से शिकायत कर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि उसावां पुलिस द्वारा मेवातियों को छोड़ने के दो दिन बाद सहसवान कोतवाली पुलिस ने राजस्थान मेवाती गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने गोवंश तस्करी करने की बात स्वीकार की थी। इस घटना के बाद उसावां पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। पीपल फॉर एनिमल जिला अध्यक्ष पशु प्रेमी वीकेंद्र शर्मा ने आईजी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 29 नवंबर को उसावां थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के जंगल में ग्रामीणों की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 50 गोवंशों के साथ राजस्थान मेवाती गैंग के पांच लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांतीय महामंत्री पंकज गुप्ता ने भी तहरीर दी थी। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उचित पूछताछ नहीं की और पकड़े गए पांच लोगों को छोड़ दिया तथा गोवंशों को बीरमपुर गौशाला भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद भी स्थानीय लोग और पशु प्रेमी संगठन पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे। इसके दो दिन बाद हिंदूवादी संगठनों की मदद से ग्रामीणों ने सहसवान कोतवाली इलाके में राजस्थान मेवाती गैंग के छह लोगों को कुछ गोवंशों के साथ पकड़ा और पुलिस को सौंपा। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गंगा किनारे अपने गोवंशों को चराते और गांव वालों से सेटिंग करके यहां घूमने वाले गोवंशों को ले जाकर मुरादाबाद के राजीव भल्ला को बेचते थे। उन्होंने यह भी माना कि उझानी इलाके से एक ट्रक गोवंश मुरादाबाद भेजा गया था। पुलिस ने इन छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इस घटना के बाद से उसावां पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठने लगे और वीकेंद्र शर्मा ने दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




