पुलिस ने 24 घंटे में किया फर्जी लूट का खुलासा
Badaun News - बदायूं में मुजरिया पुलिस ने एक फर्जी लूट का मामला उजागर किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने मिलकर माइक्रो फाइनेंस कंपनी की रिकवरी राशि हड़पने के लिए लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने लूट की रकम 1,15,520 रुपये बरामद की।

बदायूं, संवाददाता। मुजरिया पुलिस ने लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट की रकम 1,15,520 रुपये बरामद की गई। पुलिस ने गहन पूछताछ और जांच के बाद खुलासा किया कि यह लूट फर्जी थी और आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से योजना बनाई थी। थाना पुलिस ने कोल्हाई व सराय मंशुख वाले रास्ते से अभिनय मिश्रा पुत्र मुरलीधर ग्राम दहलिया थाना परौर शाहजहाँपुर और विपिन पुत्र भगवानदास गांच नवादा श्यामपुर थाना जहांनाबाद पीलीभीत को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि उन्होंने मिलकर माइक्रो फाइनेंस कंपनी “शिखर अर्बन एंड रूरल एंटरप्राइजेज की रिकवरी राशि हड़पने के लिए फर्जी लूट की सूचना दी थी।पूछताछ
में अभियुक्त अभिनय मिश्रा ने बताया कि उसने और प्रबंधक विपिन ने मिलकर 25,510 रुपये ऑनलाइन कंपनी खाते में जमा कर दिए और शेष नगद 1,15,520 रुपये गमछे में छुपा दिए थे। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर यह रकम बरामद की। लूट की घटना 10 मार्च को दर्ज की गई थी, लेकिन जांच में यह फर्जी निकली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


