Badaun News: सदर और उझानी कोतवाली के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: सदर और उझानी कोतवाली के इंस्पेक्टर लाइन हाजिरसदर और उझानी कोतवाली के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर सदर और उझानी कोतवाली के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Badaun News: सदर और उझानी कोतवाली के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Badaun News: थानेदारों की अदलाबदली के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने इंस्पेक्टरों को निशाने पर लिया। सदर और उझानी कोतवाली के कोतवालों को लाइन हाजिर कर दिया। दातागंज, बिसौली, फैजगंज, इंस्पेक्टर व जरीफनगर एसओ का गैर जिला तबादला होने पर उन्हें रिलीव करने को लाइन भेजा गया है।

नए इंस्पेक्टरों की नियुक्ति

अलापुर थाने के इंस्पेक्टर माधौ सिंह बिष्ट को कोतवाली व लाइन से धर्मेँद्र सिंह को उझानी कोतवाली की कमान सौंपी है। तबादलों में सदर कोतवाली के कोतवाल संजय सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया। अलापुर थाने के इंस्पेक्टर माधौ सिंह बिष्ट को सदर कोतवाली की कमान सौंपी। सनी चौधरी को कस्बा इस्लामनगर पुलिस चौकी से अलापुर थाने की कमान सौंपी।

अन्य तबादले

दातागंज कोतवाली के इंस्पेक्टर वेदपाल का गैर जनपद तबादला होने पर पुलिस लाइन भेज दिया। ऋषिपाल सिंह को उघैती से हटाते हुये दातागंज कोतवाली की कमान सौंपी।

थाना प्रभारी की नियुक्तियां

थाना प्रभारी एएचटी उदय वीर सिंह को उघैती, विदेश कुमार शर्मा को मुजरिया थाने से हटाते हुये थाना प्रभारी एएचटी बनाया। नीरज कुमार को शेखूपुर पुलिस चौकी सिविल लाइंस कोतवाली से मुजरिया थाने की कमान सौंपी। बिसौली कोतवाली के इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा को गैरजनपद तबादले के कारण पुलिस लाइन आमद कराने को कहा। पुलिस लाइन से सर्वेंद्र कुमार शर्मा को बिसौली कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।

फैजगंज बेहटा के तबादले

सीकरी गांव में हुए बवाल के बाद फैजगंज बेहटा के इंस्पेक्टर सुभाष कुमार भी गैरजनपद तबादले के चलते लाइन भेजे गए हैं। उनकी जगह सर्विलांस प्रभारी कपिल कुमार को थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस लाइन से अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया गया है। जरीफनगर के थानेदार सुमित कुमार का भी गैरजनपद तबादला हुआ, जिसके चलते उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह अपराध शाखा से इंस्पेक्टर बाबूराम गौतम को जरीफनगर की जिम्मेदारी मिली है। उझानी के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन से धर्मेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

प्रश्न और उत्तर

✦हाल ही में किस पुलिस अधिकारी ने इंस्पेक्टरों के तबादले किए?−
एसएसपी अंकिता शर्मा ने इंस्पेक्टरों के तबादले किए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: सदर और उझानी कोतवाली के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर