पांच लाख की लूट की सूचना निकली झूठी

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

पैसे की लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान पता चला कि यह मामला लूट का नहीं, बल्कि दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का था। गांव उमी नगला में रिंकू यादव ने लूट का आरोप लगाया था, लेकिन वास्तविकता अलग निकली।

पांच लाख की लूट की सूचना निकली झूठी

पांच लाख रुपये की लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच शुरू हुई तो मामला लूट का नहीं निकला। पड़ताल में सामने आया कि रास्ता देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी, जिसके बाद लूट की सूचना दी गई। मामला उसावां थाना क्षेत्र के गांव उमी नगला का है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे गांव निवासी रिंकू यादव थाना उसावां पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसके साथ पांच लाख रुपये की लूट हो गई है। उसने गांव रतेनगला के रहने वाले समोद पुत्र सतीश पर आरोप लगाया।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। लूट की सूचना मिलने के बाद उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ दातागंज राहुल पांडे भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।