फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला गिरफ्तार
Badaun News - मुजरिया के कौल्हाई में एसबीआई सेंटर पर पुलिस ने छापामारी की, जिसमें फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए। एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ लोग फरार हो गए। एसडीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मुजरिया, संवाददाता। कौल्हाई में वर्षों से लंबे समय से चल रहे एसबीआई सेंटर पर छापामारी कर दी। एसबीआई सेंटर पर छापामारी के दौरान पुलिस और प्रशासन ने बड़ा भंडाफोड़ किया। जिसमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र फर्जी बनाकर गांव-गांव तक सप्लाई करते थे। स्थानीय क्षेत्र के अलावा दूरदराज से लोग फर्जीवाड़ा कराने आते थे। फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीम ने फर्जीवाड़ा करने वाले उपकरणों को बरामद कर लिया है वहीं एक युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की सुबह को मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में बिहारीपुर रोड पर संचालित मार्केट में एसबीआई सेंटर कोल्हाई पर एसडीएम सहसवान साईं आश्रित साकमुरी के निर्देश पर नायब तहसीलदार व पुलिस टीम ने छापा मार दिया।
छापामारी के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान से दो लोग फरार होने में सफल रहे। मौके से टीम ने फर्जी आधार कार्ड, फर्जी जन्मप्रमाण पत्र पकड़े हैं जिनको जब्त किया है वहीं प्रिंटर, कंम्यूटर सहित कई मशीन जब्त की हैं। वहीं मौके से राहुल को मौके पर गिरफ्तार किया है। हल्का लेखपाल सत्यपाल की तहरीर पर मुजरिया थाना में राहुल पुत्र जुगल किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राहुल पड़ोस के गांव मुड़सान निवासी है। अपनी दुकान से फर्जी आईडी से आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र बनाने का काम करते थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


