Badaun News: सभासदों पर अभद्र टिप्पणी के मामले में अज्ञात पर मुकदमा
Badaun News: सहसवान के फेसबुक पेज पर की गई थी आपत्तिजनक टिप्पणीसभासदों पर अभद्र टिप्पणी के मामले में अज्ञात पर मुकदमासभासदों पर अभद्र टिप्पणी के मामले में अज्ञात प

Badaun News: सहसवान, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के सभासदों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई में देरी पर सभासदों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। सीओ के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सहसवान में एक फेसबुक पेज पर नगर पालिका परिषद के सभासदों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभासद मोहम्मद इनाम, खुशीन, चंद्रपाल मौर्य समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने 5 जुलाई को पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया था कि फेसबुक पेज पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे उनकी व्यक्तिगत छवि और जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंची है।
कार्रवाई न होने पर सभासदों ने तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ अशोक कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


