छात्रों से मारपीट में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Badaun News - परीक्षा देकर लौट रहे छात्र अंकित के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रों ने उसकी गाड़ी पर हमला किया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। यह घटना बिसौली सहसवान रोड पर हुई थी।

उघैती, संवाददाता। परीक्षा देकर लौट रहे छात्र के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तहसील मिलने के बाद तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गांव महानगर निवासी सूरजपाल यादव का पुत्र अंकित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया, शुक्रवार की शाम वह सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में परीक्षा देकर लौट रहा था। इस दौरान बिसौली सहसवान रोड पर गांव शरह बघौली इस गांव के रहने वाले फैजान मयंक एवं अंश ने उसकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। मारपीट की गई।
सुबह छात्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



