बाइक सवारों से लूटपाट करने वाले बदमाशों पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से 50,000 रुपये और जेवर लूट लिए। आमीन नामक युवक अपनी बहन की शादी का सामान खरीदने आया था। रात के समय बदमाशों ने उनकी बाइक के सामने आकर उन्हें रोका और लूटपाट की। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी है और जांच शुरू हो गई है।

बाइक सवारों से लूटपाट करने वाले बदमाशों पर मुकदमा

क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों द्वारा युवक से नगदी और जेवर लूटने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मुडिया धुरैकी निवासी आमीन पुत्र बादशाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 22 मई को अपनी बहन की शादी का सामान खरीदने इस्लामनगर आए थे। सामान नहीं मिलने पर वह वापस घर लौट रहे थे। आमीन बताया कि रात करीब दस बजे कंधरपुर ईंट भट्ठे के पास पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट करते हुए उनके कानों के कुंडल, जेब में रखे पचास हजार रुपये और पैरों की एक जोड़ी पाजेब लूट ली।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।