साजिश के तहत हादसे को लूट दिखाने वाले चार लोगों पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

बिसौली में एक दंपति की बाइक गिरने को लूट की घटना बताने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में घटना मनगढ़ंत पाई गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसे झूठी कहानी लिखने के लिए मजबूर किया और उसकी फोटो भी खींची।

साजिश के तहत हादसे को लूट दिखाने वाले चार लोगों पर मुकदमा

बिसौली। दंपति की बाइक फिसलकर गिरने की घटना को लूट की वारदात बताने और साजिश के तहत पीड़ित को बयान देने के लिए तैयार करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी कोतवाली में एक युवक से फर्जी लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और कई मामलों में पुलिस पर दबाव बनाने के लिए झूठी शिकायतें दी गई थीं। लूट की घटना कोतवाली क्षेत्र के आंवला रोड स्थित नक्का बाग के पास तीन मई की रात लूट की बताई गई थी जो पुलिस जांच में फर्जी निकली थी।

हर्रायपुर के रहने वाले रोहित पुत्र राजेंद्र ने चार मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ यादव फार्म हाउस से ताऊ की बेटी की शादी से लौट रहा था, तभी नकाबपोश बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया और पत्नी के जेवर लूट लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन मौके के निरीक्षण, गवाहों से पूछताछ और परिस्थितियों की पड़ताल में घटना संदिग्ध लगी, जिसके बाद गहन जांच में पूरी कहानी मनगढ़ंत पाई गई।पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह तहसील बिसौली में बाइक गिरने के कारण अपनी पत्नी का सोने का ओम टूटकर कहीं गिर जाने की तहरीर लिखवाने गया था। वहां मौजूद सुभनेश, ज्ञान सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई। उसने उन्हें ओम गिरने की बात बताई, लेकिन उन्होंने उसकी तहरीर को गलत बताते हुए अपनी तरफ से लूट की कहानी लिखवाई। तीनों लोगों ने तहरीर की तीन प्रतियों पर उससे हस्ताक्षर करवाए और एक प्रति अपने पास रख ली। रोहित ने बताया कि उन्हीं लोगों ने तहरीर उसके सीने पर लगवाकर उसकी फोटो खींची और उसे क्या बोलना है यह समझाकर वीडियो भी बनवाई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।